अवैध कारोबार जोरों पर, बेधड़क हो रहा बिना लाइसेंस के लाल ईंट का बड़े पैमाने पर निर्माण

अवैध लाल ईंट भठ्ठा लंबे समय से संचालित, प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : बरपाली तहसील के अंतर्गत कई अवैध लाल ईंट भठ्ठा बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं जिस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि करतला ब्लॉक के बरपाली तहसील अंतर्गत कई सारे लाल ईंट के अवैध भट्ठे संचालित हैं। ऐसा ही एक लाल ईंट का अवैध भठ्ठा कोथारी नाका से बीरतराई मार्ग में संचालित है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह ईंट भठ्ठा मड़वारानी निवासी इतवारी प्रजापति द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है जिसमें बहुत बड़े पैमाने पर लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है। इस भठ्ठे में ईंट को पकाने के लिए चोरी का कोयला उपयोग किया जाता है।

भठ्ठा संचालन के लिए राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग, खनिज विभाग, पंचायत विभाग किसी से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई है। ईंट निर्माण के लिए क्षेत्र से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि यह लाल ईंट का भठ्ठा काफी लंबे समय से संचालित है। जिस पर प्रशासन द्वारा अभी तक न तो कोई संज्ञान लिया गया है और न ही कोई कार्यवाही की गई है। इससे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

BEO की कार की टक्कर से हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा।' जिले के ग्राम सेमरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां BEO की तेज रफ्तार...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -