अस्पताल में इलाज करवाने आया युवक हुआ लापता, cctv कैमरे में जाता हुआ दिखा युवक

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा का एक युवक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर पचपेड़ी नाका से बिना बताए कहीं जाकर लापता हो गया है। पिता ने उसके गुम होने की सूचना दर्ज करा दी है।

लापता हुए युवक रिदीप गांगुली के पिता सुदीप गांगुली निवासी mig 99 आरपी नगर फेस- 2 कोरबा, थाना सिविल लाइन ने बताया कि बेटे को इलाज के लिए रूटीन चेकअप हेतु रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल 5 जुलाई को लेकर गए हुए थे।

रिदीप को न्यूरो संबंधी कोई तकलीफ थी जिसका इलाज में वह ठीक हो गया है लेकिन रुटीन चेकअप के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल गए थे। यहां से दोपहर लगभग 1 बजे रिदीप बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। जब अस्पताल के cctv कैमरे को देखा गया तो वह कंधे पर बैग लटकाए जाता हुआ नजर आ रहा है।

सुदीप ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद रिदीप के गुम होने की सूचना संबंधित थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी का प्रकरण कायम कर रिदीप की तलाश की जा रही है। उसके परिजन अभी रायपुर में ही मौजूद हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -