आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा जेल, जिला बदर की भी की जा रही कार्यवाही :एसपी

Must Read

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा जेल, जिला बदर की भी की जा रही कार्यवाही :एसपी

 

कोरबा(आधार स्तंभ ) :  दीपावली के त्योहार पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर सड़क पर उतरे लेकिन कोतवाली स्टाफ/रात्रिकालीन प्रभारी ने संभावित अपराध की सूचना देने के बाद भी गंभीरता से नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप धनतेरस की रात व्यवसायी अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक हेमंत अग्रवाल की कार को आदतन बदमाश ने जला दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया है वहीं इससे नाराज व्यापारियों ने दर्री रोड मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया है। इन्हें समझाईश के लिए पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं।

व्यापारी व आम लोगों में इस बात पर नाराजगी है कि जब किसी संभावित अपराध के संबंध में सूचना दी जा रही है, तो उसके बाद भी मौके पर पहुंचकर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण अपराधी के हौसले बुलंद हुए और उस रात में कार में आग लगा दी गई।

इस घटना का स्वरूप और भी भयावह हो सकता था अगर अपराधी के द्वारा जान-मकान को नुकसान पहुंचा दिया जाता। व्यापारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मी पर भी कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 639/24 धारा 326 (एफ) भारतीय न्याय संहिता कायम कर एवं 640/24 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता कायम कर आरोपी चंदन गोंड पिता श्यामलाल गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी रामसागर पारा को अभिरक्षा में लिया गया जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा है कि इसमें पृथक से जिला बदर की भी कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध की जाएगी।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -