करतला ब्लॉक के सचिव संघ का सराहनीय कार्य, संघ के शोक संतप्त परिवार को करते हैं आर्थिक मदद

Must Read

करतला : प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई करतला के द्वारा हमेशा अपने संघ के सदस्यों पर कोई दुःखद घटना घटती है तो कंधे से कंधा मिलाकर मदद किया जाता है। अपने संघ के दिवंगत साथियों के शोक संतप्त परिवारों को संघ के सदस्यों द्वारा मिलकर आर्थिक मदद भी की जाती है।

सचिव संघ के दिवंगत साथी स्व.कुंजबिहारी पटेल सचिव ग्राम पंचायत – चैनपुर एवं स्व. पुष्पेंद्र पैकरा सचिव ग्राम पंचायत नोनदरहा दोनों दिवंगत सचिवों की धर्मपत्नी को सचिव संघ ब्लॉक इकाई करतला के अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर , मो.शरीफ मेमन, गितेन्द्र जायसवाल, प्रकाश देवांगन, डिगम्बर साहू, सियाराम यादव,अरविंद राठिया एवं सचिव साथियों के द्वारा सांत्वना प्रदान की गई। उनके घर जा कर इक्कीस इक्कीस हजार रूपये की आर्थिक सहयोग राशि प्रदाय किया गया और परिवारजनों को इस दुःखद घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Latest News

राइस मिल में हादसा , एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक...

More Articles Like This

- Advertisement -