कलेक्ट्रेट परिसर में जप्त गाड़ी से चोरी,रेत के मामले में पकड़ाई थी

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  रेत परिवहन के कारोबार में लगे दीपक कुमार सिंह की खनिज विभाग द्वारा जप्त की गई ट्रैक्टर से चोरी कर ली गई। 24 सितंबर को उक्त ट्रैक्टर को रेत परिवहन के मामले में खनिज अमले ने जप्त किया था। उस वाहन को कलेक्टर कार्यालय के पीछे परिसर में खड़ा कराया गया था।

25 सितंबर को दीपक कुमार ने आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। जब ट्रैक्टर लेने के लिए परिसर में पहुंचा तो पाया कि ट्रैक्टर से ताला तोड़कर बैटरी और हाइड्रोलिक पाइप की चोरी कर ली गई है। दीपक ने इसकी जानकारी खनिज निरीक्षक को दी तो उन्होंने fir करने की सलाह दीपक को दिया। हालांकि दीपक ने अभी तक कोई fir या शिकायत दर्ज नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि रेत के कारोबार में लगे सुभाष अग्रवाल की भी ट्रैक्टर का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था, जो वहीं खड़ी थी लेकिन चोरी करने में चोर सफल नहीं हुए।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -