कूलर के करंट से मासूम की मौत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ ) : कूलर में करंट फैले होने से वहां खेल रहे 7 वर्षीय मासूम चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत तानाखार के बरपाली गांव की है। यहां निवासरत अर्जुन बिंझवार के घर में चल रहे कूलर में करंट फैला हुआ था।

परिजनों ने बताया कि अर्जुन का 7 वर्षीय बेटा मौर्य घर पर खेल रहा था। इस दौरान उसने कूलर को हाथ लगाया तो करंट के चपेट में आकर गंभीर हो गया। परिजन उसे कटघोरा के निजी अस्पताल ले गए। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।

परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। बच्चे के चाचा संतोष बिंझवार ने कटघोरा थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -