कोरबा : राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण, मनोरम प्राकृतिक दृश्य का करीब से किया अनुभव

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां की मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव किया।

बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है।
उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

Latest News

शिक्षक दिवस पर व्याख्याता कामता जायसवाल राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित, शिक्षिका ममता जायसवाल भी राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुई चयनित : जायसवाल समाज...

कोरबा (आधार स्तंभ) : शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान पुरुस्कार अंतर्गत स्व. डा. बलदेव प्रसाद मिश्र...

More Articles Like This

- Advertisement -