कोरबा शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय : पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में आयोजित बैठक में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए  :

  • पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया गया।
  • डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग शासन और न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार करना होगा।
  • रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग नहीं करना होगा।
  • धार्मिक भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति होगी।
  • मूर्ति विसर्जन की अनुमति केवल दशहरा और उसके अगले दिन तक होगी।
  • आयोजन स्थलों पर पर्याप्त वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करनी होगी।
  • असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधितों से सहयोग और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है।

Latest News

नवाचारी शिक्षक जगजीवन कैवर्त्य ज्ञानदीप पुरस्कार से हुए सम्मानित

बरपाली(आधार स्तंभ) : छ ग शासन द्वारा 5 सितंबर 2016 से प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -