क्लीन टायलेट कैम्पेन 2023 : नगर निगम कोरबा के टी.पी.नगर स्थित पिंक टायलेट को भारत सरकार से मिल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : भारत सरकार के द्वारा नगर निगम कोरबा के टी.पी.नगर स्थित पिंक टायलेट को सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों में उत्कृष्ट टायलेट की कटगरी में शामिल करते हुए पुरस्कृत किया गया है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

क्लीन टायलेट कैम्पेन 2023 के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का नामिनेशन मंगाया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त 169 नगरीय निकायों के लगभग 300 सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय नामिनेशन हेतु भेजे गए थे।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि नगर निगम कोरबा द्वारा भी अपने क्षेत्र के सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का नामिनेशन कराया गया था। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामिनेट किए गए 300 सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में से 14 शौचालयों का चयन उत्कृष्ट टायलेट के पुरस्कार हेतु किया गया है, जिसमें नगर पालिक निगम कोरबा का टी.पी.नगर स्थित पिंक टायलेट भी शामिल है।

Latest News

फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार...

More Articles Like This

- Advertisement -