बरपाली(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन बरपाली इकाई करतला के अध्यक्ष लखन गोस्वामी द्वारा सतरेंगा में वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल होकर वनभोज का आनंद लिए।
31 दिसंबर को वर्ष के अंतिम दिन 2023 को विदाई देकर नए वर्ष 2024 के स्वागत में पत्रकारों का वनभोज सतरेंगा में आयोजित किया गया जिसमें संगठन के सदस्य सपरिवार शामिल होकर पिकनिक का लुफ्त उठाये। सतरेंगा के मनोरम दृश्य का दर्शन करने के साथ साथ नौका विहार, खेल के बाद गॉर्डन में भी मनोरंजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष संगठन का पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होते हैं।
अंत में सबको मिष्टान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। वनभोज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन बरपाली करतला के संरक्षक जी डी मिश्रा, मनोज गुप्ता, अध्यक्ष लखन गोस्वामी, उपाध्यक्ष निमेश राठौर, सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, सांस्कृतिक सचिव वीरेन्द्र शुक्ला, मदन दास, प्रेस क्लब दीपका के अध्यक्ष मनोज महतो, प्रदीप जायसवाल, कीर्ति प्रकाश, अरुण जोशी आदि पत्रकार गण सपरिवार शामिल थे।