जनदर्शन में पहुंचे लोग, आसानी से सीएम हाउस एंट्री और चाय-पानी व नाश्ता भी

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से, बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

 

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -