जुली तिर्की सहित 10 लोगों का फेरबदल,देखें तबादलासूची

Must Read

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सहायक संचालक और सहायक वर्ग 2,सहायक वर्ग 3 के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

इस तबादले में 10 अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। जारी आदेश के मुताबिक सहायक संचालक दिग्विजय दास महंत को कार्यालय उप संचालक पंचायत, जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, जिला पंचायत कोरबा से सुश्री जूली तिर्की को कार्यालय उप संचालक, पंचायत, जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।

 

इसी तरह सुश्री भूमिका देसाई को बेमेतरा,गीत सिन्हा को सहायक संचालक, जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई (उप संचालक पदस्थ किया गया है। हिमांशु साहू, सहायक संचालक जिला-रायगढ़ को कार्यालय उप पंचायत, जिला-बीजापुर संचालक भेजा गया है।

 

इसी कड़ी में निरंजन राठिया, सहायक वर्ग-02 को बिलासपुर से सक्ति,आलोक कुमार शर्मा, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर,को जांजगीर चांपा भेजा गया है।साथ ही आशीष कुमार यदु सहायक वर्ग-02,नितिन कुमार उमरे, सहायक वर्ग-3, फणीभूषण कुर्रे को भी नई पदस्थापना मिली हैं।

 

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -