थाना के भीतर एक संदेही युवक ने पी लिया फिनाइल, फैल गई सनसनी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक संदेही युवक ने थाना के भीतर फिनाइल पी लिया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को बाइक चोरी के एक मामले में टीम द्वारा पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर लाया गया था। उसे थाना के भीतर बिठा कर रखा गया था और जहां पर वह मौजूद था, उसी के पास में फिनाइल की बोतल रखी हुई थी। संदेही युवक ने मौका देखकर फिनाइल की शीशी को खोला और पी लिया। उसकी हरकत देखते ही थाना में मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गई और उसके हाथ से बोतल को तत्काल छीन कर थाना प्रभारी को सूचना देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी होते ही अन्य अधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंच गए और जानकारी ली जा रही है।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -