दादर बस्ती निवासी युबक ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले में दादर बस्ती के प्रेेम नगर में रहने वाले एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम कृष्ण कुमार यादव था,जिसका शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया है।

बताया जा रहा है,कि मृतक बीती देर रात्री घर पर शराब के नशे में पहुंचा,जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक के शादी के पांच साल हो गए हैं,और उसके दो बच्चे भी है,जो मृतक के साथ ही रहते थे जबकि पत्नी पिछले दो सालों से पति को छोड़कर अपने मायके में निवास करती है। घटना की जानकारी मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है|

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -