दीपका में सडक हादसे में महिला की मौत…सस्पेंस बरकरार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : आज सुबह दीपका क्षेत्र में हुए हादसे में अलग अलग जानकारी निकल कर सामने आ रही थी,फिलहाल पुष्ट जानकारी यह निकल कर सामने आई है की दीपका थाना क्षेत अंतर्गत थाना चौक से श्रमिक चौक के बीच सामानता कंपनी के अधिकारी सुमन डे अपने पुत्र को कार चलाना सीखा रहें थे सड़क पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर मार दी गई। खून से लथपथ घायल महिला को आनन फानन में एन सी एच अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के संबंध में बताया जा रहा है की महिला सीआईएसएफ जवान की सास है। दुर्घटना के संबंध में निजी कंपनी का अधिकारी ने स्वयं थाने पहुंचकर बताया है स्कूटी में ठोकर लगी है उसकी में स्वयं चला रहा था परंतु अपुष्ट सूत्रों के अनुसार नाबालिक लड़के से घटना घटित हुआ है फिलहाल पूरे मामले की दीपका पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -