दुर्ग में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल,मासूम की मौत

Must Read
  1. दुर्ग (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार दंपती अपनी 4 साल की बेटी के साथ भिलाई से रायपुर की ओर आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बच्ची समेत सभी लोग गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आकर मासूम की मौत हो गई वहीं पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया l

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 53 पर आज सुबह करीब 7 बजे कुम्हारी के पास ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गई. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोंदिया (थाना चीचगांव) निवासी लोकेश अलामी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर भिलाई से रायपुर की ओर आ रहा था l

इस दौरान कुम्हारी के पास बाइक अनबैलेंस होने की वजह से पति-पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे से आ रहे भारी मालवाहक वाहन के पहिए के नीचे आने से चार साल की मासूम रियांशी की मौत हो गई। हादसे में दंपती को भी चोट आई है। घटना की सूचना पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को हटाकर अस्पताल भेजवाया।  दुर्घटना से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। जिसे समय रहते पुलिस ने व्यवस्थित। की फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है l

Latest News

करतला जनपद में सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार, सदस्यों को नहीं मिल रहा पर्याप्त फण्ड

करतला (आधार स्तंभ) : जनपद पंचायत करतला में आज सामान्य सभा का बैठक रखा गया था। उक्त बैठक में...

More Articles Like This

- Advertisement -