दो लाख का चेक देकर लिया अदेय प्रमाण पत्र, खाते में नहीं है पैसा, क्या चुनाव लड़ सकेंगे गोविंद नारायण…?

Must Read

 

- Advertisement -

बरपाली(आधार स्तम्भ) : पूर्व सरपंच ने लिया चेक देकर अदेय प्रमाण पत्र, सरपंच पद का किया नामांकन दाखिल। बैंक खाते में नहीं है पैसा। क्या चुनाव लड़ सकेंगे गोविंद नारायण…?

बरपाली के पूर्व सरपंच गोविंद नारायण पर डी एम एफ मद से नाली निर्माण का 4 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। जिसमें धारा 92 के तहत कार्यवाही चल रही है। उक्त 4 लाख को तत्कालीन सरपंच और सचिव को दो दो लाख जमा करने का आदेश जारी हुआ है। जिसमें से तत्कालीन सचिव द्वारा दो लाख रुपये जमा किया जा चुका है किंतु तत्कालीन सरपंच गोविंद नारायण द्वारा उक्त पैसे का अन्य कार्य में समायोजन किया जाना बताया गया है। चूंकि अभी पंचायत चुनाव हो रहा है तो गोविंद नारायण द्वारा अपनी पत्नी का सरपंच पद हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए दो लाख का चेक जनपद में जमा किया गया है और पंचायत से अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है। लेकिन अपुष्ट जानकारी के अनुसार गोविंद नारायण द्वारा जिस बंधन बैंक का चेक दिया गया है उक्त खाते में पर्याप्त राशि नहीं है। जो कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जानकारी में भी है। अब देखना यह है कि स्क्रूटनी में गोविंद नारायण द्वारा भरवाया गया नामांकन स्वीकृत होता है या रद्द किया जाता है।

Latest News

CG NEWS : सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री ने बरगद पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों को दी ये सौगातें…

खैरागढ़. सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर आज ग्राम गबरा में उतरा, जहां उन्होंने निर्माणाधीन सिद्ध...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -