धान उपार्जन केंद्र के 6 नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : जॉइंट कलेक्टर वैभव कुमार एसडीएम का चार्ज संभालते ही एक्शन मोड पर आ गए हैं। जनपद पंचायत सभागार में धान उपार्जन के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें नदारद रहे 6 नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमाया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एसडीएम वैभव कुमार ने जनपद पंचायत सभागार में धान उपार्जन के नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। खरीफ विपणन वर्ष 2023 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बचे शेष दिनों में धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली गई थी। जिसमें 6 नोडल अधिकारी नदारद रहे।

एसडीएम ने कहा कि धान उपार्जन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को दो दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा।' जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -