नाली निर्माण स्थल पर गिरी ओव्हरबर्डन की मिट्टी व पत्थर , मृतक व गंभीर घायल

Must Read

 

 

मृतक व गंभीर घायल दोनों सगे भाई,एक अन्य रिश्तेदार

 

कोरबा( आधार स्तंभ) : खदान  में नाली निर्माण के दौरान ओवर बर्डन की मिट्टी धंस जाने से मलबे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

हादसा एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान के 4 नंबर गेट के पास हुई जहाँ नाली निर्माण का काम किया जा रहा है। यह काम त्रिवेणी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। इसके लिए कंपनी ने पेटी ठेकेदार को सिविल वर्क का काम दिया था। शुक्रवार को शाम 4 बजे कार्य स्थल के निकट अचानक ओबी से मिट्टी खिसकने लगी। मौके पर एक ही परिवार के विशाल नायक, 26 वर्ष, भाई करण व साला काम कर रहे थे। मिट्टी-पत्थर गिरते देख तीनों भागने लगे, किन्तु विशाल और भाई करण मलबे में दब गए। विशाल का साला भी पत्थर से चोट लगने से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एंबुलेंस से घायलों को गेवरा के विभागीय नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत विशाल को मृत घोषित कर दिया। करण को गहन उपचार के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर दीपका पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा दिया है।

Latest News

बिलासपुर में खौफनाक लूट: ज्वेलरी कारोबारी पर फायरिंग, सिर पर कट्टे से हमला कर बदमाश फरार, मौके पर पहुंचे IG, CCTV खंगाले जा रहे,...

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से शहर में...

More Articles Like This

- Advertisement -