नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

Must Read

 

बलौदाबाजार (आधार स्तंभ) :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने सोमवार क़ो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024 -25 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तैयारी क़ा जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित मास्टर ट्रेनर क़ो नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बनाए गये पूछताछ कॉउंटर एवं नाम निर्देशन प्रपत्र काउंटर में कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्याे क़ी जानकारी ली। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र के लिए अलग-अलग वर्गाे के लिए निर्धारित शुल्क लेने कहा। इसके साथ ही काउंटर में निर्धारित शुल्क का विवरण चस्पा करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह नाम निर्दशन पत्र जमा करने हेतु अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बेरीकेटिंग के पास एरो का निशान चस्पा करने कहा। उन्होंने नाम निर्देशन सहित अन्य कार्यवाही के लिए स्टैण्डर्ड चेक लिस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024 -25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद हेतु सोमवार 27 जानवरी 2025 से नाम निर्देशनपत्र जमा करने क़ी कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Latest News

नवरात्रि में अंधेरे में डूबी रही सिंचाई कॉलोनी, बरपाली सरपंच पर भेदभाव के आरोप

वार्ड क्रमांक 12 को छोड़कर बाकी वार्डों में रोशनी, आखिर सिंचाई कॉलोनी के लोगों का क्या दोष? बरपाली(आधार स्तंभ) :...

More Articles Like This

- Advertisement -