नेशनल हाईवे 130 पर आधी रात को हुआ एक भीषण सड़क हादसा

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  नेशनल हाईवे 130 पर आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक कार को ठोकर मारी, फिर स्वाराज माजदा को भी ठोकर मार दी। घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया।

इसी दौरान, एक और तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर सीधे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। घटना में ट्रेलर ड्राइवर गाड़ी के केबिन में घायल होकर फंस गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 2 घंटे में उसे निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल था।

इस हादसे के कारण लगभग 3 घंटे तक कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर जाम लगा रहा। डायल 112 और कटघोरा तथा बांगो पुलिस ने मिलकर जाम को बहाल करने में मदद की।

हादसे में कार कटघोरा के वार्ड 3 के पार्षद की बताई जा रही है। कार और स्वाराज माजदा के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, लेकिन कार का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

Latest News

फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार...

More Articles Like This

- Advertisement -