पंकज उपाध्याय हत्याकांड मामले में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर सरकंडा स्थित खमतराई में पंकज उपाध्याय हत्याकांड के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव और होम मिनिस्टर विजय शर्मा के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपियों के अवैध मकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया है। मृतक के पिता ने डिप्टी सीएम से बुल्डोजर कार्यवाही करने की बात कही थी। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने परिजनों को भरोसा दिया था कि, आपको न्याय मिलकर रहेगा। मृतक के पिता की गुहार के बाद बुल्डोजर कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -

मेरा सबकुछ खत्म हो गया – पिता

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और होम मिनिस्टर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक पंकज उपाध्याय के पिता से बताचीत की थी। इस दौरान मृतक के पिता ने फफक-फफक कर रोते हुए अपना दुःख जाहिर किया था। पिता ने कहा था कि, मेरे घर को दरिंदे कातिलों ने उजाड़ दिया है और मैं बर्बाद हो गया हूं.. पंकज मेरा एकलौता बेटा था। मैं आप लोगों के शरण में हूं, साहब…आरोपियों के घर में भी बुल्डोजर चलवा दीजिए।

पिता से अरुण साव ने कहा आपके साथ न्याय होगा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आपके साथ न्याय जरूर होगा। आप खुद को और परिवार वालों को संभालिए, ये बहुत बड़ी दुर्घटना है। हम आपके साथ हैं, न्याय होकर होगा, बिल्कुल चिंता मत करिए।

Latest News

पुलिस को चुनौती देते बदमाश ! पिस्टल से केक काटा

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -