पाली उप वन मंडल में की गई बेज़ुबान जानवर की निर्मम हत्या,वन विभाग के अधिकारीकर रहा सघन जाँच

Must Read

के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन मंडल के चैतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार होने की जानकारी दी जा रही हैं। जानकारी होते ही कटघोरा वनमंडल के अधिकारी त्वरित हरकत में आ गए। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है।

- Advertisement -

सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक तेंदुआ का शिकार 1-2 दिन में ही किया गया है। उसके शरीर से खाल के कुछ हिस्से निकाले जाने के साथ ही नाखून, दांत और पूंछ गायब मिली हैं। बता दें कि पाली के जंगल में तेंदुआ की आमदरफ्त होती रही है। खासकर गर्मी के मौसम में वे भोजन व पानी की तलाश में यहां नजर आते हैं। इतना ही नहीं अचानकमार अभ्यारण्य से लगा हुआ जंगली इलाका होने से बाघ भी यहां कई बार देखे गए हैं। तेंदुआ का शिकार कर उसके अंग गायब करने की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी सघन जांच कार्यवाही कर रहे हैं।

Latest News

कोरबा में बेहाल हालात: जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ी

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से बड़मार क्षेत्र से कोई गांव को जोड़ने वाली सड़क हो हिस्सों...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -