पुलिस के ऊपर लगा एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ’) : मारपीट के एक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज घायल अपने लोगों के साथ सिविल लाईन थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गया है। राशन दुकान में राशन नहीं लेने को लेकर उपजे विवाद के बाद खरमोरा अटल आवस में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष के एक युवक को काफी चोट लगी साथ ही घर पर तोड़-फोड़ भी की गई। रात से ही पीड़ित पक्ष धरने पर बैठा है,लेकिन मामले में पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मारपीट के एक मामले में सिविल लाईन पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पर थाना परिसर पर रात से ही धरने पर बैठा है लेकिन कार्रवाई को लेकर किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। खरमोरा अटल आवास में राशन दुकान से राशन नहीं लेने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के युवक को गंभीर चोट लगी है। शिकायत के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज घायल युवक अपने आधा दर्जन लोगों के साथ थाना परिसर पर धरने पर बैठा है। युवक ने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती,वे धरने से नहीं उठेंगे। आरोप है,कि दोषियों ने पीड़ित के घर पर तोड़फोड़ भी की है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -