प्रेमी की शक करने से तंग आकर 15 साल की पीड़िता ने मौत को लगाया गले।

Must Read

सिवनी(आधार स्तंभ) : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक 15 साल की किशोरी को एक युवक ने इतना प्रताड़ित किया, कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला घंसौर थाना अंतर्गत प्रतापगढ़ गांव का है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही रहने वाला समाज का एक युवक किशोरी को किसी अन्य युवक से सम्बंध रखने के आरोप लगाते हुए चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए परेशान कर रहा था। जिससे किशोरी काफी ज्यादा आहत हो गई थी, उसे इस बात के लिए आरोपी काफी टाइम से परेशान कर रहा था। आखिरकर 15 साल की लड़की ने सुसाइड कर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली।

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है। मृतिका के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत भी की है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -