बरपाली शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने कलेक्टर को पत्र

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : ग्राम पंचायत बरपाली में शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कोरबा कलेक्टर को लिखा पत्र।

करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली में शराब दुकान को अन्यत्र स्थानान्तरित करने विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने कोरबा कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखा है कि ग्राम पंचायत बरपाली के महिलाओं के द्वारा मुझे लिखित में आवेदन प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि जिस जगह पर शराब भट्ठी की दुकान संचालित है, वहां घनी आबादी क्षेत्र के साथ-साथ बहुत सारे परिवार निवासरत हैं। जहाँ पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, गाली गलौच तथा शराबियों का भीड़ लगा रहता है। जिससे महिलाओं तथा बच्चों को घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आए दिन दुर्घटना की संम्भावना बनी रहती है। अतः उक्त शराब भ‌ट्ठी की दुकान को अन्यत्र स्थान में स्थानांतरित किया जाए।

आपको बता दें कि बरपाली में जब से शराब दुकान खुला है वहाँ पर आए दिन विवाद और मारपीट होते रहता है और इसका सबसे बड़ा कारण शराब दुकान के आसपास संचालित अवैध चखना दुकानें हैं। अवैध चखना दुकान संचालक ग्राहकों को चखना के साथ बैठकर पीने की सुविधा देते हैं जिससे नशा होने के बाद अक्सर विवाद होता है। अभी कुछ दिन पहले है शराब दुकान के बगल में स्थित चखना दुकान में मारपीट हुआ था जिसमें उरगा थाने में मामला भी दर्ज हुआ है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -