बस्ती में आगजनी की घटना आई सामने,कोई हताहत नहीं।।

Must Read

बाल्को(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत अमर सिंह होटल के पीछे बेलगरी बस्ती में बुधवार की दोपहर आगजनी की घटना सामने आई है। जिसमें समय रहते कार्रवाई किए जाने से नुकसान होने से बचा लिया गया।

पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर सिंह होटल के पीछे बेलगरी बस्ती का है। जहां दोपहर को अचानक झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है।

आग धधकते हुए घरों की ओर बढ़ रही थी, जिसको देखते हुए मामले की सूचना लोगों द्वारा अग्निशमन दल को दी गई। सूचना मिलते ही बालको (भारत एल्मुनियम कंपनी) के अग्निशमन दल मौके पर पहुंचीं एवं आग पर काबू पाया। बता दे कि जिस जगह पर आग लगी है उसके बगल में ही घर मौजुद थे। आग को समय रहते बुझा लिया गया। अग्नि शमन दल के राजेश कुमार, संजय सेट्ठी, रश्मि, ज्योति, प्रकाश का लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्षेत्र वासियों ने बताया की पानी की उपलब्धता न होने के कारण उन्हे आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कत हो रही थी।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता 95 प्रतिशत लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -