बांकी मोंगरा के सरकारी स्कूल में ‘हवा’ में लटकी बच्चों की सुरक्षा, 9 साल की मासूम घायल, परिवार में गुस्सा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे स्वामी आत्मानंद स्कूल के क्लास रूम में अचानक पंखा गिर गया। पंखा उस समय नीचे गिरा जब स्कुल में बच्चियां पढ़ाई कर रही थी। जिससे पूरे क्लास रूम में हड़कंप मचा गया था।  मिली जानकारी अनुसार यह पूरा मामला आत्मानाद स्कूल बांकी मोंगरा का है। जिसकी क्लास 3 की 9 साल की मासूम बच्ची के ऊपर पंखा गिर गया। इस दुर्घटना में उसके आंख और कान के पास चोटें आई थी, लेकिन वह सुरक्षित है। बच्ची को समय से अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल में एक मासूम के ऊपर पंखा गिर गया। पूरा मामला आत्मानंद स्कूल मोगरा का बताया जा रहा है। यहां मंगलवार को कक्षा 3 की 9 वर्षीय छात्रा पर अचानक पंखा गिर गया। इस घटना में छात्रा की आंख के पास चोटें आईं हैं। जिससे उसके क्लास मेट्स से लेकर टीचर्स और पैरेंट्स में चिंता की लहर दौड़ गई है।  घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने घायल बच्ची को उचित उपचार और उसकी स्थिति का आकलन करने के लिए अस्पताल पहुंचाया है। परिवार जनों में आक्रोश पैदा कर दिया, उन्होंने स्कूलों में सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए।

परिवार में स्कूल की व्यवस्था को लेकर आक्रोश

मासूम के माता पिता ने बच्चों के लिए सुरक्षित लर्निंग एनवायरनमेंट देने में लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

कोरबा में 624 मानदेय शिक्षकों और भृत्यों की होगी नियुक्ति,जानें स्कूल…

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले में शहर से लेकर ग्रामीण सुदूर अंचलों में संचालित होने वाले प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं...

More Articles Like This

- Advertisement -