बारिश से नदी-नाले उफान पर, गलियों में भरा पानी; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले में एक सप्ताह बाद फिर से झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। सुबह करीब चार बजे से आकाशीय बिजली की चमक और झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे शहर के आसपास बस्तियों में और गलियों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।

रवि शंकर नगर के मुख्य मार्ग पर फिर से जल भराव होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह बच्चों को उसे मार्ग पर स्कूल लाने ले जाने में दिक्कत हो रही थी। दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो यह स्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है।

वहीं, दादर नाले में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, नाला उफान पर है। लेकिन अभी आसपास घरों में पानी नहीं घुसा है। अगर लगातार बारिश होती हैं, तो आसपास के घर प्रभावित हो सकते हैं। लगातार बारिश के कारण निचली बस्ती सीतामणी, मोती सागर पारा में गलियों के नाली में पानी भरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई मकानों में सिपेज की परेशानी आना शुरू हो गया है।

शहर से लगे अमरैया पारा बस्ती में जल भराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निचली कॉलोनी होने के चलते पानी भरा जा रहा है। वहीं, नाली का गंदा पानी आसपास बस्तियों में जमा हो रहा है। जिसके चलते बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -