भा क पा के जिला सचिव की तबियत बिगड़ी, आंदोलन फिलहाल स्थगित

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा की ज्वलन्त जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने घंटाघर के समीप आमरण अनशन 16 फरवरी से शुरू किया था।

इस बीच अनशन के तीसरे दिन जिला अस्पताल के डॉक्टर ने अनशन स्थल जाकर पवन कुमार वर्मा का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनके बिगड़ते शारिरिक हालात से अवगत कराया। इसके मद्देनजर पुलिस ने बलपूर्वक पवन वर्मा को आंदोलन स्थल से उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इस कारण से यह आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर पवन वर्मा का हाल जाना। दीपेश मिश्रा ने बताया कि आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है लेकिन आगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी फिर से कोरबा की ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी।

Latest News

जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र,खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी के ने दी लिखित आश्वासन

बाकिमोगरा (आधार स्तम्भ) : जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र 10...

More Articles Like This

- Advertisement -