मकान अनुज्ञा के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने दबोचा

Must Read

 

 

जीपीएम(आधार स्तंभ) : नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता से मकान बनाने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

बिलासपुर में बेलगहना के रहने वाले रविशंकर गुप्ता की गौरेला में आवासीय जमीन है। इस भूमि पर रविशंकर मकान बनाना चाहते थे, जिसके लिए नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए उन्होंने गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता से संपर्क किया। इस दौरान अरविंद गुप्ता ने उनसे भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रूपये की मांग की, जिसके बाद रविशंकर गुप्ता उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से अरविंद गुप्ता की शिकायत की।

एसीबी ने जब शिकायत का सत्यापन किया तो आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता को 8,000 रूपये लेकर बिलासपुर स्थित व्यापार विहार बुलाया। इस दौरान जैसे ही आरोपी ने पैसे हाथ में लिए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हथों धर दबोचा। मामले में एसीबी की टीम आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर रही है।

Latest News

रायपुर में GATE परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में नकल कराने की साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -