यात्रियों से भरी बस शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।कई यात्री हुए घायल।

Must Read

बेमेतरा(आधार स्तंभ) : यात्रियों से भरी बस शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इस हादसे में बस में सवार 30 लोग घायल हो गए।

जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जारी है।

वहीं सभी घायलों को रायपुर रेफर किया गया है और अन्य 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है।

बताया गया कि ये सभी यात्री बेमेतरा से बलौदाबाजार जा रहे थे। ता दें कि, बेमेतरा जिले के मटका गांव से सिमगा के पास कामता जा रही सवारी बस सिमगा के शिवनाथ नदी के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में सवार सभी 30 लोग घायल हुए है।

इनमें 10 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 20 अन्य घायलों का उपचार सिमगा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

बतायाा गया कि छट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने कामता गांव जा रहे थे।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -