युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, एस एस प्लाजा की घटना

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शहर के व्यस्त क्षेत्र पावर हाउस रोड स्थित व्यावसायिक काम्प्लेक्स एस एस प्लाजा परिसर में शनिवार देर रात एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा लिया। इस एकाएक हुई घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मची रही।सजकता का परिचय देते हुए कुछ लोगों ने मिलकर आग को बुझाया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना उपरांत यहां डायल 112 और कोतवाली पुलिस पहुंची।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि एस एस प्लाजा में संचालित बालाजी बर्तन भंडार में उक्त युवक अजय काम किया करता था। संचालक विकास अग्रवाल विक्की ने बताया कि अजय उसके यहां का कर्मचारी है और शादी में जाने की बात कह कर 2 फरवरी को अपना हिसाब किताब कर पैसे लेकर छुट्टी पर चला गया। इसके बाद वह काम पर नहीं लौटा है। उसने ₹1500 एडवांस भी लिया हुआ है। अजय की पत्नी उसी के दुकान में काम करती है। संचालक विकास अग्रवाल की मानें तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन थी और अजय आज उससे मिलने के लिए दुकान पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद रात करीब 9:30 से 10 के बीच अजय ने एसएस प्लाजा से बाहर निकाल कर बन्द सराफा दुकान के सामने खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आग लगा लिया। आग की लपटों में युवक को घिरा देख आसपास के लोग वहां दौड़े भागे पहुंचे और आग को बुझाया। युवक को पुलिस के आने से पहले वाहन की मदद से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ और पड़ताल शुरू कर दी गई है कि आखिर कर्मचारी अजय ने यह कदम क्यों उठाया? अजय का बयान आने के बाद ही सारी तस्वीर साफ होगी कि उसने पारिवारिक कारण से यह सब किया, या फिर वजह कुछ और है।

Latest News

CSMCL ओवरटाइम घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार…

रायपुर (आधार स्तंभ)  :   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीएसएमसीएल (CSMCL) ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने...

More Articles Like This

- Advertisement -