राजभवन में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालयों की प्रगति और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

Must Read

 

रायपुर(आधार स्तंभ) :  राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक की, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, उच्च शिक्षा विभाग सचिव प्रसन्ना आर, और राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार सहित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालयों की प्रगति, शिक्षा की गुणवत्ता, और छात्रों के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए सुझाव मांगे।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विश्वविद्यालयों की चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा की और राज्यपाल को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -