लोनर हाथी ने ग्राम पोटापानी व मादन में किया मवेशियो पर हमला-एक मृत, एक घायल

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ ) : कोरबा जिले के पाली रेंज अंतर्गत चेपारानी जंगल में अचानक पहुंचा लोनर हाथी अब आगे बढकर चौतमा रेंज में प्रवेश कर लिया है। जानकारी के अनुसार लोनर ने यहां पहुंचने से पहले ग्राम पोटापानी व मादन में उत्पात मचाते हुए घर के बाहर बंधे दो मवेशियों पर हमला कर दिया। जिससे एक मवेशी की तत्काल घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हैं, जिसका उपचार पशु चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है। लोनर हाथी के क्षेत्र में पहुंचने तथा हिंसक रूप धारण कर लेने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा लोनर की निगरानी की जा रही है। वहीं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चांपा-जांजगीर, बिलासपुर व कोरबा जिले के जंगलों में विचरण करने के बाद लोनर हाथी अचानक कटघोरा वनमंडल के पाली रेंज अंतर्गत चेपारानी जंगल पहुंच गए। जंगल में 24 घंटा विचरण करने के बाद लोनर ने आगे का रूख किया और ग्राम मादन व पोटापानी के रास्ते चैतमा रेंज की सीमा में प्रवेश कर वहां डेरा डाल दिया। लोनर के ग्राम चैतमा पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। इसके आगे बढकर जटगा रेंज में पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए संबंधित अमले को सतर्क रहने को कहा गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -