वल्र्ड कान्फ्रेंस में शामिल होने देवेश इटली रवाना,कोरबा जिले का बढ़ाया गौरव

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ):  कोरबा जिले के निवासी और युवा छात्र देवेश कुमार जायसवाल ने जिले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन इटली में आयोजित हो रहे वल्र्ड कान्फ्रेंस के लिए हुआ है जिस पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -

देवेश कुमार जायसवाल आईआईटी चेन्नई में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए इटली में आयोजित 18वें वल्र्ड कान्फ्रेंस ऑन अर्थक्वेक इंजीनियरिंग (डब्ल्यूसीईई 2024) इटली 30 जून से 10 जुलाई में सम्मिलित होने के लिए चयनित हुए हैं। कान्फ्रेंस में शामिल होने के लिए देवेश कुमार चेन्नई मद्रास से 28 जून को इटली के लिए रवाना हुए। देवेश कुमार जायसवाल एसईसीएल रजगामार से सेवानिवृत्त श्री नवधा लाल जायसवाल के छोटे पुत्र और जीवन जायसवाल के छोटे भाई है। देवेश कुमार जायसवाल ने अपने परिवार तथा समाज को गौरवान्वित किया है। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने पूरे जायसवाल समाज की ओर से देवेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

महिलाएं ग्राउण्ड जीरो पर बैठीं,अम्बिका परियोजना में स्थिति तनावपूर्ण

कोरबा(आधार स्तंभ) :  मांगों को पूरा किए बगैर प्रबंधन द्वारा काम कराए जाने को लेकर भूस्थापित ग्रामीण नाराज हैं।...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -