वादे के अनुसार 25 दिसंबर को राज्य के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा : विष्णुदेव साय

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने राज्य के सरकारी खजाने की स्थिति से लेकर प्रधानमंत्री आवास और किसानों के बकाया बोनस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

- Advertisement -

नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सरकारी खजाने को पूरी तरह खोखला कर दिया है। इसके बावजूद भाजपा अपना हर वादा और मोदी की हर गारंटी को पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार 25 दिसंबर को राज्य के किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही 18 लाख गरीबों को आवास भी दिया जाएगा। विष्णुदेव साय ने कहा कि हम प्रदेश की जनता से किया अपना हर वादा पूरा करेंगे। बता दें कि नव निर्वाचित विष्णुदेव साय ने राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि 12 या 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

BEO की कार की टक्कर से हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा।' जिले के ग्राम सेमरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां BEO की तेज रफ्तार...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -