शादी में हेलमेट बांटकर पेश की मिसाल, सड़क दुर्घटना के लिए लोगों को किया जागरूक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : आजकल शादियों में लोग कुछ खास और अलग करना चाहते है। इसके लिए उनके द्वारा नई नई तरकीब लगाई जाती है किंतु कुछ लोग शादियों में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि दुनिया के लिए मिसाल बन जाती है बस इसी तरह एक अलग ही अंदाज में शादी का नजारा देखने को मिला।

मुड़ापार कोरबा में सेद यादव का परिवार निवास करता है जहां एक ही परिवार में 38 सदस्य हैं। सेद कुमार यादव की बड़ी बेटी नीलिमा यादव स्पोर्ट्स टीचर है जिसकी शादी बिलाईगढ़ जिले के लंकाहुडा गांव में रहने वाले खम्हन यादव से हो रहा है। जहां शादी कार्यक्रम के दौरान उनके यहां बाइक से आए मेहमानों को हेलमेट देकर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक किया गया। पारिवारिक सामूहिक कार्यक्रम में घर के सदस्यों ने हेलमेट पहनकर एक गाने में डांस भी किया और लोगों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम काफी मनमोहक था जिसे देखने आसपास की बस्ती से लोगों की भीड़ लग गई।
हेलमेट डांस में 12 सदस्यों ने डांस किया इसके अलावा इस शादी कार्यक्रम में मनमोहक गड़वा बाजा का भी लोगों ने आनंद उठाया।

सेद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के परंपरा को जिंदा रखने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी किया गया। सेद यादव ने ये भी बताया कि आये दिन शराब के नशा के चलते हादसे हो रहे हैं कई लोगो की जान तक जा रही है ऐसे लोगो को जागरूक करने इस तरह का कार्यक्रम रखा गया है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -