संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के स्वागत समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित कोरबा के घंटाघर ओपन थियेटर में स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लखन देवांगन जी उद्योग व श्रम मंत्री छ.ग. शासन रायपुर, विशिष्ट अतिथि माननीय प्रेमचंद पटेल जी विधायक कटघोरा, डाक्टर राजीव सिंह जी जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा, प्रफुल तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोरबा, नरेन्द्र देवागन जी पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा, परमिंदर सिंह , सन्नी सिंह, भाजपा के कार्यकर्ता एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ प्रदेश सचिव भूपेन्द्र साहू जी, नीलेश,मीनाक्षी यादव,अजीत नाविक ,संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष कोरबा श्रीमती सुनीता मीरी, जैलसिंह यादव जिलाध्यक्ष अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ कोरबा, डॉ अजय मिरि प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ विभाग ।

- Advertisement -

संयुक्त अनियमित कर्मचारियों के द्वारा मुख्य अतिथियो का गजमाला से स्वागत किया गया। कोरबा विधानसभा व कटघोरा विधानसभा से ऐतिहासिक जीत होने पर बधाई और ऊर्जाधानी से छत्तीसगढ़ सरकार माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा कोरबा विधायक लखन देवांगन जी को कैबिनेट मंत्री में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया। संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे को 100 दिन के अंदर कमेटी बनाकर पूरा करने के लिए निवेदन किया गया। मुख्य अतिथि लखन देवांगन जी के द्वारा आश्वकत किया गया कि कैबिनेट में कर्मचारियों की मांग को रखा जायेगा और मोदी की गारंटी को वादे के अनुसार पूरा किया जाएगा। विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा भी मंच से बोला गया भाजपा जो वादा करते हैं तो निभाते भी है। समस्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया और सभी ने खुशी जाहिर किया कि अब हमारी मांग पूरा होगी। राज्य अतिथि शिक्षक संघ जिला कोरबा से जिला अध्यक्ष जैलसिंह यादव ,श्रीमती मंजू लता सिंग,सतीश धुरी, आरती पटेल,रश्मि पटेल,किरण पटेल, रामनारायण साहू,यशवंत यादव, डोलेश्वर चंद्रा, रामशंकर, रामेश्वर महंत,सत्यवती श्रीवास,शशिलता ,राजकुमार गिरी, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा।' जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -