सड़क के बीच खड़ा हो गया गजराज, आवागमन बाधित

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एक हाथी सड़क के बीचों-बीच आ गया। बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से मार्ग के दोनों तरफ अवागमन रुक गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि करीब दस मिनट तक हाथी बीच सड़क पर ही था। सड़क के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

BEO की कार की टक्कर से हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा।' जिले के ग्राम सेमरा के मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां BEO की तेज रफ्तार...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -