सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं

Must Read

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) : जिले के अर्जुनी गांव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार सावन दास (60) के सिर पर गंभीर चोट आई, जिस वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं पुनीराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पुनीराम और सावन दास रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं। दोनों एक बाइक में बैठकर खेतों को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक पुनीराम चला रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -