सतरेंगा पिकनिक मनाने गए पर्यटकों के बस में लगी आग

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए पर्यटक/ सैलानियों के बस में भीषण आग लग गई। धू-धू कर जली बस से ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

बताया जा रहा है कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटक पिकनिक मनाने सतरेंगा पहुंचे थे। पिकनिक से वापस लौटते समय अजगरबहार गांव के पास पुष्पराज ट्रैवल्स की बस में भीषण आग लग गई। बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया लेकिन बस की आग पर काबू नहीं पाया जा सका और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -