सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका सहित 6 गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर(आधार स्तंभ) : जांजगीर चांपा जिले में शनिवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मेला ग्राउंड के पास मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में 2 पुरुष और 2 महिला को पकड़ा है। पुलिस संचालिका समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

एसडीओपी यदुमणी शिदार ने बताया कि द्रौपदी भट्ट अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर कुछ दिनों से देह व्यापार चला रही थी। शिकायत मिलने के बाद टीम बनाकर घर में रेड मारा गया। जिसमें दो पुरुष और दो महिला को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। वही पुलिस ने अन्य दो महिला और संचालिका द्रौपदी भट्ट को पकड़ा है। जिनके पास से देह व्यापार के पैसे करीब 3 हजार रुपए, आपत्तिजनक सामान, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस संचालिका समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिवरीनारायण थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ईश्वर साहू (38 वर्ष) निवासी सारंगढ़, चूड़ामणि मानिकपुरी (25 वर्ष) निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

जिला पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 03 में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? अपना मत अवश्य दें...
Latest News

होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा।' जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -