हाथीओं तांडव जारी,बताती गांव में जम के उत्पात मचने के बाद केराकछार पहुचे गजानन

Must Read

कोरबा। 10 हाथियों ने ग्राम बताती में फेंसिंग तोड़ केले-सब्जी की रौंदी फसल

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा वन मंडल में हाथियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार 10 हाथियों का झुंड ग्राम पसरखेत से आगे बढक़र कोरबा रेंज के दरगा होते हुए अब केराकछार पहुंच गया है। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में ग्राम बताती में एक ग्रामीण के बाड़ी में लगे फेंसिंग तार व खंभे को तोड़ दिया इतना ही नही केले और सब्जी की फसल को भी चौपट कर दिया। डिप्टी रेंजर केशरवानी ने बताया कि बढ़ी संख्या में हाथियो के केराकछार पहुंचने पर वन अमला सतक हो गया है। केराकछार व आसपास के गांव में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया है। 10 हाथियो के अलावा तीन हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया पहुंच गए है। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है।

कटघोरा वन मंडल के 48 हाथी फिलहाल शांत है। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद हाथी अब जगह बदलने लगे हैं। कटघोरा वन मंडल के 48 हाथी अलग-अलग रेंज में डेरा जमाए हुए हैं। एतमानगर रेंज में 26 हाथियों का झुंड कोदवारी के जंगल में है। केंदई रेंज में भी 9 हाथियों का झूंड घूम रहा है। 13 हाथी जटगा रेंज में एक सप्ताह से घूम रहे हैं। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। रेंजर देवदत्त खांडे ने बताया कि हाथी अभी अधिकांश समय जंगल में रह रहे हैं। इसके बाद भी आसपास गांव के लोगों को सतर्क कर दिया है, हाथियों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं।

Latest News

कमराई गांव में जलाऊ लकड़ी के विवाद पर टांगी से हमला, कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 15 अक्टूबर (आधार स्तंभ) : कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी को बिना पूछे बेच...

More Articles Like This

- Advertisement -