हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

Kकोरबा (आधार स्तंभ) : जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। कोरबा जिले में एक माह में 4 लोगो को मौत के घाट उतार चुका है ।

कोरबा में तीन लोगों की मौत के घाट उतारने के बाद जांजगीर के पंतोरा जंगल मे डाला था डेरा जिसके बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली पहुचा और फिर से एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आमने सामने होने पर सूड से उठाकर पटका, जिससे ग्रामीण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम 60 वर्षीय मेवा राम धनवार है। यह घटना पाली वन मंडल के धारपखना घुईचुआ सर्किल की है।

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची आसपास मुनादी गांव में कराई जा रही है हाथी बिंझरा की तरफ है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -