चांपा शहर में युवक की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर चांपा(आधार स्तंभ)  :  चांपा शहर में एक शादी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, घटना 16 फरवरी को हुई थी, जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।

इस हमले में रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, मनोज उर्फ गोलू मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल, चंद्रप्रकाश यादव और दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के रूप में की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Latest News

फ्लोरा मैक्स:घर सील करने,आधार- राशनकार्ड निरस्त करने की धमकी मिल रही

कोरबा(आधार स्तंभ) :  फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी का शिकार लोगों में से चार महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -