छत्तीसगढ़ के तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Must Read

- Advertisement -

रायपुर (आधार स्तंभ ) : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था। उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया हैं| 

Latest News

09 May Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी नई दिशा, जानें कैसा रहेगा आज का दिन …

मेष  आर्थिक मामलों में सुधार होगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वृषभ  आज किसी...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -