प्रगतिशील जायसवाल समाज द्वारा माँ मड़वारानी के दरबार में भोग प्रसाद वितरण कर किया गया सामाजिक सदस्यता का शुभारंभ

Must Read

कोरबा/बरपाली (आधार स्तंभ) : प्रगतिशील जायसवाल समाज द्वारा किया गया रामनवमी में प्रसाद वितरण। माँ मड़वारानी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। माता रानी के आशीर्वाद से नवीन कार्यकरिणी ने किया सामाजिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ।

- Advertisement -
प्रगतिशील जायसवाल कन्नौ. कलार समाज छत्तीसगढ़ द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर माँ मड़वारानी मंदिर में प्रसाद वितरण कर सामाजिक सदस्यता का शुभारंभ किया गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेंद जायसवाल, उपाध्यक्ष शिव जायसवाल, प्रभारी सचिव महेंद्र महतो, प्रभारी सहसचिव दिनेश कश्यप, प्रभारी कोषाध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल द्वारा स्थाई समिति के अध्यक्ष जानकी प्रसाद कौशिल व सदस्य संतोष जायसवाल का सामाजिक सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता अभियान का शुरुआत किया। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ प्रभारी गजेंद्र कौशिक व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती बीना जायसवाल के अलावा सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय सचिवगण, पूर्व कार्यकरिणी के सदस्यगण और बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।

जायसवाल समाज द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण में माँ मड़वारानी के दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का उदाहरण है। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, समर्पण और सहभागिता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। ऐसे आयोजन समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को न केवल संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को उन मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।

प्रगतिशील जायसवाल कन्नो कलार समाज की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनकर सामने आएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिवगण रजनीकांत, अखिलेश, सत्यनारायण, भरत जायसवाल आदि के अलावा सामाजिक क्षेत्रों से बालगोविंद जायसवाल, मनोज महतो, रमेश महतो, मुरारी महतो, बजरंग जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, रघुनाथ, भागवत महतो, राजू महतो आदि के साथ ही पत्रकारगण मनोज गुप्ता, संजीव शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, फिरतन विश्वकर्मा, सरोज रात्रे, ऋतिक वैष्णव के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Latest News

फ्लोरा मैक्स:घर सील करने,आधार- राशनकार्ड निरस्त करने की धमकी मिल रही

कोरबा(आधार स्तंभ) :  फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी का शिकार लोगों में से चार महिलाओं ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -