प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 हेतु 31 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन

Must Read

 

- Advertisement -

सक्ती (आधार स्तंभ) : भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने हेतु प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार आयोजित करती है। 31 जुलाई 2024 की स्थिति में 05 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम, भारतीय निवासी जो भारत में रहता हो, जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण कला, संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है को यह पुरस्कार (एक पदक, प्रमाण-पत्र या प्रशस्ति-पत्र) प्रत्येक वर्ष की भांति जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में माननीय राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में दिया जाना है।

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्राप्त करने का पोर्टल https://awards.gov.in, 01.04.2024 से लाइव कर दिया गया है। कोई भी बच्चा जिसकी आयु 5 वर्ष से अधिक है और 18 वर्ष (31 जुलाई 2024 को) से अधिक नहीं है जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, उक्त पोर्टल पर 31 जुलाई 2024 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उपरोक्तानुसार जिले के बच्चों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन देने की दृष्टि से अधिक से अधिक योग्य बच्चों को ऑनलाइन नामांकित किया जा सकता है।

Latest News

BIG BREAKING: पाकिस्तान देर रात कर सकता है साइबर अटैक

नई दिल्ली। भारत की खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर हमले (Cyber...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -