बिहार से कोरबा आ रही यात्री बस खड़ी ट्रक से टकराई, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के सीमा पर केंदई हसदेव पुल के ऊपर बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात के अंधेरे में हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मची रही। डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल दाखिल कराया गया है।

- Advertisement -

प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक बिहार के सासाराम से कोरबा आ रही गुप्ता बस सर्विस की स्लीपर यात्री बस सीजी-15 डीएम-5271 हादसे का शिकार हो गई। बांगो थानांतगर्त केंदई हसदेव पुल के ऊपर से गुजरने के दौरान यह बस खड़ी ट्रक में जा घुसी। रात करीब दो बजे हुए हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डायल 112 और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

चंडीगढ़ में एयर अटैक अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील

चंडीगढ़, 8 मई 2025 – शहर में आज सुबह अचानक एयर अटैक अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -